मुंगेर, मार्च 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके ईस्ट कॉलोनी थाना पहुंचे और थाना परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी वीरभद्र सिंह, इंस्पेक्टर एस.एन. मंडल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित आपराधिक एवं राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा की। एसपी ने फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव, पारदर्शिता और नियमित गश्ती व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, केस डायरी और चार्जशीट समय पर दाखिल करने तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही उन्होंने शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस पहल करने, नियमित गश्त बढ़ाने और होटल, रेस्टोरेंट, बैंक व पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के...