पूर्णिया, फरवरी 20 -- बैसा, एक संवाददाता। रमजान का पवित्र महीना गुरुवार से शुरू हो गया है। पर्व को लेकर रौटा और अमौर सहित क्षेत्र के ग्रामीण हाट बाजारों में रौनक देखी जा रही है। रौटा अमौरमजगामा, बड़ा ईदगाह के प्रमुख बाजारों में खजूर, सेवईं, मेवे और इफ्तारी से जुड़ी खाद्य सामग्री की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। रौटा सहित क्षेत्र के प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष चहल-पहल देखी जा रही है, जहां रोजेदार इफ्तार और सहरी की तैयारियों में जुटे हैं। रमजान के दौरान खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना जाता है, जिसके चलते बाजार में विभिन्न किस्मों के खजूर की भरमार है। सेवईं की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। उलेमाओं ने बयान करते हुए कहा कि रमज़ान रहमत, मग़फिरत और बरकत का महीना है। इस महीने में रोजा, नमाज़, सदक़ा और ज़रूरतमंदों की मदद पर खास ध्यान देना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.