गढ़वा, मार्च 27 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर उत्पन्न हुआ विवाद आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। बुधवार रात से चल रहा विवाद का समाधान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका। विवाद की सूचना पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी वहां पहुंच स्थानीय लोगों से बातचीत कर दोनों पक्षों में चल रहे गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया। यह पहल निर्णायक साबित हुआ। उसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद गाजे बाजे के साथ रामनवमी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में पूर्व मंत्री मिथिलेश भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.