वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से जमालपुर के रमईपट्टी में मुगल शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में अंडर 15 बालक, बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप 17 फरवरी से होगी। तीन दिनी प्रतियागिता के पहले दिन टीम मैनेजर एवं टीम कोच की मीटिंग होगी। 18 फरवरी को बालिकाओं का सुबह 7 से 9 बजे तक वजन एवं 10 बजे से कुश्ती शुरू होगी। 19 को भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, सचिव राजकुमार मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...