कन्नौज, अक्टूबर 1 -- कन्नौज। रबी की फसलों की सिंचाई के दौरान किसानों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई की तैयारी तेज कर दी है। जिले की 59 छोटी-बड़ी नहरों के करीब 554 किलोमीटर हिस्से की सफाई कराई जाएगी। विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी है। नहरों में सिल्ट जमा होने और झाड़ियां उग आने से पानी का प्रवाह प्रभावित होता है। इसका सबसे ज्यादा असर नहरों के अंतिम छोर यानी टेल क्षेत्र में पड़ता है। सफाई के बाद पानी का प्रवाह बेहतर होने से गेहूं, जौ और सरसों जैसी रबी फसलों की सिंचाई में किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नहर के मूल सेक्शन को संकरा करने का आरोप सिंचाई विभाग के मानकों के अनुसार जिले की कुल नहरों में करीब 64 प्रतिशत की सफाई प्रस्तावि...