रबी सीजन के लिए अनुदानित बीज बुकिंग शुरू
अमरोहा, जुलाई 23 -- कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदान पर बीज एवं निशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसानों से अपील की है कि समय रहते अपनी बुकिंग कर योजना का लाभ लें।
बुकिंग प्रक्रिया जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसान विभाग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय बीज भंडार कार्यालय में भी बुकिंग करा सकते हैं। प्रथम चरण में तोरिया के लिए बुकिंग दो जुलाई से 16 अगस्त तक होगी व 17 अगस्त को ई-लॉटरी की जाएगी। दलहनी फसलें (चना, मटर एवं मसूर) तथा तिलहनी फसलें (राई/सरसों एवं अलसी) के लिए बुकिंग 10 सितंबर तक चलेगी व 11 सितंबर को ई-लॉटरी होगी। गेहूं एवं जौ के बीज के लिए बुकिंग 10 जुलाई से 30 सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.