मोतिहारी, मई 3 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी सीजन के लिए फसल सहायता योजना को लेकर 2 लाख 1 हजार 459 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। रैयत से अधिक गैर रैयत किसानों ने सहकारिता विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया है। इसमें गैर रैयत 1 लाख 86 हजार 626 व मात्र 1728 रैयत किसानों के आवेदन शामिल हैं। रबी मौसम में इन फसलों के लिए हुआ है आवेदन : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी सीजन में किसानों ने जिले के लिए चयनित फसलों के लिए आवेदन किया है। इसमें गेहूं,मक्का,मसूर,अरहर,राई,ईंख,प्याज,आलू,टमाटर व गोभी की फसल है. यह भी पढ़ें- फसलों को सुरक्षित रखने के लिये किसानों को बनाना है खलिहानकिस फसल के लिए कितने मिले हैं ऑनलाइन आवेदन सहकारिता विभाग को गेहूं के लिए 1 लाख 44 हजार 75, मक्का के लिए 1 लाख 17 हजार 889, मसूर के लिए 4884, अरहर के लिए 15 हजार...