रबी सीजन की फसल बुआई के लिए खाद, बीज का मास्टर प्लान तैयार
अमरोहा, अगस्त 5 -- खरीफ सीजन की खेती समाप्ति की ओर है। किसानों ने रबी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि, सहकारिता विभाग ने रबी सीजन में किसानों को फसलों की बुआई के लिए खाद, बीज समय पर मुहैया कराने के लिए तैयारी शुरू की है। खाद, बीज का आंकलन कर डिमांड शासन को भेजी जा रही है ताकि किसानों को खाद, बीज समय पर मिल सके। जिले में इस बार 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों, 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की जाएगी। 15 सितंबर से आलू व मोटे अनाज की फसलों की बुआई शुरू होगी। किसान रबी सीजन की फसलों की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। कृषि विभाग ने भी खाद, बीज का आंकलन कर डिमांड शासन को भेजनी शुरू कर दी है। फसलों की बुआई के दौरान खाद, उर्वरक, डीएपी की कमी का सामना किसानों को नहीं करना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.