गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। किसानों को रबी फसल के मिनिकिट निशुल्क मिलेंगे। यह मिनी किट किसानों को ई लॉटरी के माध्यम से प्राप्त होगी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद निशुल्क मिनिकिट के लिए किसानों का चयन ई लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह आवेदन 16 अगस्त तक किए जा सकते हैं। किसानों को दलहनी फसलों में चना, मटर, मसूर और तिलहनी फसलों में राई, सरसों के मिनीकिट वितरित किए जाएंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...