आरा, जनवरी 29 -- संदेश। कोईलवर राजवाहा नहर टूटने से रबी फसल बर्बाद होने पर चिल्होस गांव निवासी किसान सरकार से फसल क्षतिग्रस्त के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। चिल्होस गांव निवासी किसान देवरतन सिंह ने बताया कि तीन दिनों से नहर एसडीओ को बताया गया है, लेकिन पूरी नहर टूटने पर पर हरकत में आये। इससे हम सभी किसानों को भारी नुकसान हो गया। इसकी क्षतिपूर्ति मुआवजा हमें मिलना चाहिए। किसान संजीत सिंह और सूर्यदेव सिंह ने भी बताया कि रबी फसल में पानी लग जाने से पूरा फल बर्बाद हो जाता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाना चाहिए। चिल्होस गांव निवासी बटाईदार किसान मो. मसाली ने बताया कि वे नगदी लेकर फसल लगाये हैं, लेकिन पूरी फसल डूब गयी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वहीं किसान बबन यादव, बलिराम चौधरी, श्रीकांत ...