सीवान, दिसम्बर 2 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत स्थित धुमनगर गांव में सोमवार को कृषि महाअभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों और पदाधिकारियों ने किसानों को रबी मौसम की फसलों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि कृषि महाअभियान सह चौपाल एक व्यापक कृषि जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य खेत-खलिहान स्तर पर किसानों तक नवीनतम तकनीक पहुंचाना है। चौपाल एक पारंपरिक संवाद का माध्यम है, जहां वैज्ञानिक और अधिकारी सीधे किसानों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान बताते हैं। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं, चना, मसूर सहित अन्य रबी फसलों में उर्वरक प्रबंधन, रोग नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.