कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर। जिले में रबी वर्ष 2025-26 की मुख्य फसलों गेहूं एवं सरसों पर क्राप कटिंग प्रयोगों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश उप्र राजस्व परिषद लखनऊ के आदेश के अनुपालन में दिए गए हैं।डीएम ने राजस्व, कृषि एवं विकास विभाग के अधिकारियों को फसल कटाई स्तर पर अनिवार्य निरीक्षण करने के लिए ग्राम एवं फसलवार जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर अधिकारियों की विस्तृत सूची जारी की गई है, जिसमें पडरौना, खड्डा, कसया, हाटा, कप्तानगंज, तमकुहीराज, सेवरही, दुदही, विशुनपुरा और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रों के गांव शामिल हैं। तहसील स्तर पर इन प्रयोगों की सफलता की जिम्मेदारी एसडीएम एवं तहसीलदार को सौंपी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित...