चंदौली, दिसम्बर 18 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड परिसर में बुधवार की दोपहर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत विकास खंड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभांरभ ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने किया । गोष्ठी में किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों को गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई, खरपतवार नियंत्रण, फसल सुरक्षा तथा उपज भंडारण की वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, कृषि निवेश, पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक भीमसेन, भूमि संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अजीत कुमार, ...