पटना, अप्रैल 30 -- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत रबी 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन में गलती सुधारने के लिए सहकारिता विभाग ने 7 मई तक का मौका दिया है। इससे राज्य के वैसे किसानों की परेशानी दूर हो जायेगी, जिनके आवेदन में गलती रह गई थी। आवेदक किसान सहकारिता विभाग की वेबसाइट (esahkari.bihar.gov.in)पर जाकर ओटीपी के माध्यम से आवेदन में अपेक्षित सुधार कर सकते हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी कारण से बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2025-26 के आवेदन में सुधार, जैसे आच्छादित फसल, भूमि रकबा में परिवर्तन आदि की आवश्यकता हो, तो सुधार कर सकते हैं। वहीं, 7 मई 2026 के बाद आवेदन में सुधार या परिवर्तन मौका नहीं मिलेगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए किसान विभागीय टोल फ्री नंबर 18003454110 पर कॉल कर सकते हैं。 यह भी पढ़ें- रबी के लिए फसल सहायत...