बक्सर, दिसम्बर 21 -- शीतलहर सब्जी की फसल पर होगा पाला और झुलसा का प्रकोप जिले के कई हिस्सों में खेतों में बहुत ज्यादा नमी हो गई बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रबी की बोई जा चुकी फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन, जहां खेतों में नमी के चलते अभी तक बुआई नहीं हुई, वहां के किसानों के लिए यह मुसीबत है। वहीं सब्जी की फसल के लिए पूरी तरह नुकसानदायक। फिलहाल जिले में शीतलहर का प्रकोप है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं घना कोहरा गिर रहा है। सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहता है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सर्द मौसम का प्रभाव खेती-बारी पर भी पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ रामकेवल ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं, चना और मसूर की बुआई कर ली है, उन्हें चिंता करने की जरूर...