अलीगढ़, जून 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खरीफ अभियान 2026-27 शुरु हो चुका है। इस दौरान कृषि विभाग की तरफ से बीज शोधन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान 4 जुलाई तक लगातार चलेगा। किसानों को खरीफ की फसलों में होने वाले रोग-कीट की जानकारी के साथ बीज शोधन पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजितबीज शोधन कार्य जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अभियान के रूप में बीज शोधन कार्य कराया जाना है। किसानों से अपील की गई है कि रबी फसलों की कटाई के बाद गर्मी की जुताई जरूर करें। जिससे जमीन में कीट, बीमारी से संबंधित अंडा, लार्वा, प्यूपा, फफूंदी, विषाणु व जीवाणु जमी...