चाईबासा, नवम्बर 30 -- चाईबासा। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित रबी कर्मशाला में जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि और संबंधित विभागों से संबंध में बनाकर कृषि कार्य करने पर जोर दिया ताकि जिला कृषि हर क्षेत्र में अग्रसर हो सकें। कृषि विभाग के सभागार में आयोजित कर्मशाला में विभिन्न की प्रखंड तकनीक प्रबंधकों सहायक तकनीक प्रबंधक सहित कृषि कार्य से जुड़े प्रखंडों के लोग उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में किसानों को सरकार के द्वारा संचालित कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान सहकारिता विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर कृषि कार्य में आगे बढ़ने का सुझाव दिया गया। सहकारिता विभाग द्वारा अनुदान पर दिए जा रहे बीजों की जानकारी दी गई। सहकारिता पदाधिकारी ने जानकारी दी की 280 क्विंटल धान के उन्नत किस्म बीज...