देवघर, दिसम्बर 15 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में प्रभारी बीएओ द्वारा सभी कृषक मित्रों को रबि क्रॉप सर्वे का एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को दिया गया। प्रभारी बीएओ शशांक शेखर ने बताया कि कृषि विभाग झारखंड सरकार द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है। जिसमें कृषक मित्रों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर विभाग द्वारा जारी किए गए एप के माध्यम से फसलों की भौतिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। उसमें फसल बुआई की तिथि, भूमि व किसान का विवरणी आदि को अपलोड किया जाता है। इसके माध्यम से विभाग को क्षेत्र में लगाए जा फसलों का आकलन के साथ उससे होने वाली उपज का भी जायजा लिया जाएगा। साथ किस क्षेत्र में फसल की उपज कितनी है और कहां कम उपज हो रही इसकी भी जानकारी एकत्रित की जाएगी। बताया गया कि फसल बीमा एवं अन्य कृषि योजनाओं में जलसाजी रोकते हुए सीधे किसान...