मेरठ, दिसम्बर 16 -- परतापुर के रिहायशी इलाके इंद्रापुरम कॉलोनी स्थित साठ फुटा रोड पर सोमवार दोपहर एक रबर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठा काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आकर दो कर्मचारी झुलस गए और घटना का पता लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं। इंद्रापुरम कॉलोनी के साठ फुटा रोड स्थित टी-पॉइंट पर गंगानगर डिफेंस कॉलोनी निवासी विकास गोयल की रबर फैक्ट्री संचालित है। सोमवार दोपहर फैक्ट्री के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग ने रबर के वेस्टेज को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग के साथ उठे काले धुएं को देखकर आसपास के लोग घरों से निकल आए और इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.