मेरठ, मई 1 -- परतापुर स्थित सरस्वती इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को हंस रबर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे वेतनवृद्धि के साथ ही कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना और डिप्टी लेबर कमिश्नर राजेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता कराई। कंपनी के एमडी वरुण मक्कड़ ने दावा किया कि एक सुपरवाइजर के भड़काने पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाएगा। दोनों पक्षों में सहमति के बाद धरना खत्म हो गया। विकास शर्मा, सचिन शर्मा, राजू, विष्णु, प्रदीप शर्मा, सुमित, धर्मेंद्र, विपिन, कांता, विमल, रेखा, काजल, सुषमा, सरोज, राजबाला, कविता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...