संभल, फरवरी 25 -- जनपद में इन दिनों स्मार्ट बिजली मीटर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नये मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही विवाद भी गहराने लगा है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर जरूरत से ज्यादा रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। जिससे बिजली बिलों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब सर्दियों में ही बिल इतने अधिक आ रहे हैं तो गर्मियों में हालात क्या होंगे। उपभोक्ताओं को आशंका है कि बढ़ी हुई रीडिंग के कारण आने वाले महीनों में बिल और अधिक बढ़ सकते हैं। उनका दावा है कि पुराने मीटर की तुलना में नये मीटर लगने के बाद से खर्च अचानक बढ़ गया है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक से लैस हैं और पूरी तरह सटीक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। गुन्नौर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.