फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी विनोद का कहना है कि सोमवार को उसकी गली में एक लड़का तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था। बुलेट चला रहे हिमायूंपुर मता मंदिर वाली गली निवासी विमल को रोक कर जब तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब विनोद का बेटा कृष्णा बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की तथा मोहल्ले के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...