देहरादून, मार्च 11 -- दून में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो छात्रों की जान ले ली। मंगलवार देर रात धोरणपुल के पास एक अनियंत्रित बाइक विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से जा टकराई। सड़क हादसे में डीआईटी के बी फार्मा प्रथम वर्ष के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बिहार और दूसरा मूल रूप से नागालैंड का रहने वाला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना के बाद से साथी छात्रों में शोक की लहर है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। देव कुमार पांडे (22 वर्ष) पुत्र राधे कुमार पांडे मूल निवासी कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई पटना (बिहार) बुलेट से अपने साथी रोनित विश्वास (19 वर्ष) पुत्र रतन विश्वास, मूल निवासी दीमापुर (नागालैंड) के साथ धोरणपुल की तरफ से आईटी पार्क की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.