गोड्डा, अप्रैल 28 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। रामगढ़ रोड पर सोमवार को हुई तेज रफ्तार भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस घटना में भतडीहा निवासी 24 वर्षीय हृदय पंड्या गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हृदय पंड्या, पिता पुरन मंडल, अपनी ग्लैमर बाइक से गोड्डा की ओर लौट रहे थे। उसी समय पुनसिया निवासी राहुल मंडल, पिता मुकेश मंडल, अपनी R15 बाइक से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मदारपुर में हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, युवक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोर...