मुंगेर, मार्च 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के साथ सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य जारी है। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रमुख रेलखंडों पर डब्लू-बीम मेटल सेफ्टी फेंसिंग लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है, जिससे 130 किमी/घंटा की रफ्तार से सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस परियोजना के तहत अब तक 316.8 किलोमीटर रेलखंड के दोनों ओर फेंसिंग कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष हिस्सों में काम प्रगति पर है। यह आधुनिक फेंसिंग सिस्टम ट्रैक के किनारे मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करता है, जिससे अनधिकृत प्रवेश, मवेशियों की आवाजाही और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। रेल प्रशासन का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.