रफ्तार का कहर : घर के बाहर बैठे मानसिक दिव्यांग को कार ने रौंदा
हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे में मंगलवार को तड़के रफ्तार के कहर ने मानसिक दिव्यांगता के शिकार बुजुर्ग की जान ले ली। कार रहमानियां मार्ग पर आरा मशीन के बाहर लकड़ियों के ढेर को टक्कर मारने के बाद रॉन्ग साइड से भागते हुए घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे मानसिक दिव्यांग को रौंदते हुए एक अन्य खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। खड़ी कार भी तेजी से पीछे गई और बिजली पोल से टकरा गई। जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का समय मंगलवार को तड़के तीन बजे के आसपास इस रफ्तार के कहर ने आसपास के लोगों की नींद उड़ा दी। इलाके में हड़कंप मच गया। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार रहमानियां मार्ग पर बांदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार में तीन युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.