पूर्णिया, अप्रैल 22 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। चार चक्का वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक एनएच 107 पर शव रखकर जाम लगाया। मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत वार्ड 10 निवासी 48 वर्षीय बालकृष्ण यादव पिता रामू यादव अपने खेत से मक्का काटकर साईकिल से अपने घर मिरचाईबाड़ी चौक लौट रहे थे। इसी बीच पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 107 पर चांदपुर भंगहा में पूर्णिया से सहरसा की ओर जा रहे चार चक्का वाहन साइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन...