रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत, मां गंभीर
गिरडीह, जून 6 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा-धनवार मुख्य मार्ग पर सिमरिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान रंजन कुमार (23 वर्ष), पिता सोमर मिस्त्री, निवासी ग्राम आलोडीह, पोस्ट तारा, थाना जमुआ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन कुमार अपनी मां सबिया देवी का इलाज कराने के लिए अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर से घोड़थम्भा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिमरिया के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर मारनेवाली बाइक धनवार के गिरिडीह पंचायत कके रहनेवाले गुलाम मियां का पुत्र चला रहा था। दुर्घटना में रंजन कुमार और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.