गोपालगंज, मई 14 -- गोपालगंज।नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास पर गुरुवार को ई-रिक्शा के धक्के से बाइक पर सवार नानी की मौत हो गई, जबकि उसका नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए नाती को मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के केरवनिया गांव निवासी हीरा सहनी की 55 वर्षीय पत्नी फुलिया देवी अपने नाती यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही रोड निवासी राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से यूपी जा रही थीं। यह भी पढ़ें- महिला को धक्का मार पलटी बाइक, युवक की गई जान हादसे का विवरण लौटने के दौरान नाती हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। इसी दौरान बंजारी बाईपास पर एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नानी और नाती दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरो...