बहराइच, जून 12 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में सड़क हादसे में मौते थम नही रही है। चार थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ सहित चार की मौत हो गई। जबकि एक टैम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बिहार प्रांत के शेखपुरा जिले के मौली थाने के सोंधी भलुवा गांव निवासी सुनील (30) पुत्र बालेन्द्र के चाचा देहात कोतवाली के नगरौर के आसपास किसी ईंट भठ्ठे पर काम कर रहे हैं। सुनील अपने चाचा से मिलने आया हुआ था। गुरूवार रात वह नगरौर में हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर काफी भीषण होने से वह उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज...