रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क से उतरकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई कार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- लखीमपुर/ओयल। कोतवाली सदर में शिव कॉलोनी मोहल्ला निवासी आयुष कुमार वर्ना कार से अपने पांच दोस्तों के साथ सीतापुर जा रहा था। रास्ते में ओयल कस्बे के पास उसकी कार बेकाबू हो गई। फुटपाथ क्रॉस कर नीचे खेत में उतरी और वहां रखे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार आग का गोला बन गई। एक युवक की तो कार के अंदर ही जलकर मौत हो उसके दो साथियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रात तीन बजे कार सवार छह दोस्त सीतापुर की तरफ कहां जा रहे थे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोग भी अंजान हैं। उनका कहना है कि इतनी रात में उनका उधर कोई काम तो नहीं था। हो सकता है कि सभी घूमने निकले हो और हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से टकराई कार, तीन दोस्तों की जलकर मौतदुर्घटना का कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.