गोपालगंज, मार्च 13 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रफी इंदरवा गांव में शुक्रवार की सुबह पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली आफरीन खातून और उचकागांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रेहना खातून दोनों बहनें हैं। वे अपने मायके में आई हुई थीं। शुक्रवार की सुबह किसी काम को लेकर पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक बहन करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए दूसरी बहन गई तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद दोनों बहनों की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बिजली सप्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.