औरंगाबाद, मई 2 -- रफीगंज शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर लगातार जाम लगने से लोग शुक्रवार को दिनभर परेशान रहे। यात्रियों ने बताया कि शिवगंज-रफीगंज-गोह होते हुए पटना जाने वाली मुख्य सड़क इसी क्षेत्र से गुजरती है, जिससे यहां छोटी-बड़ी वाहनों का भारी आवागमन रहता है। रफीगंज से गोह होते पटना, गुरारू से गया, आंती-कोच, लटा-पौथू, शिवगंज-औरंगाबाद, कासमा-मदनपुर तथा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या के कारण भी दबाव बढ़ जाता है। बस स्टैंड से महाराजगंज मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- पुलिया की चौड़ाई कम होने से बेलांव बाजार में लगा जाम शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर भीषण जाम लगा रहा, जिसमें स्कूली वाहन भी लंबे समय तक फंसे...