औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार की रात बड़ी दुर्गा देवी स्थान मंदिर परिसर में रामभक्तों के साथ रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार गुप्ता उर्फ योगी ने की, जबकि संचालन वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौण्डिक ने किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकालने की उम्मीद है। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और केवल कम ध्वनि में संगीत बजाने की अनुमति होगी। सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। जुलूस के रूट चार्ट को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। रामभक्तों ने बताया कि 27 मार्च को महा...