औरंगाबाद, अक्टूबर 31 -- लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को रफीगंज पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया। दौड़ बस स्टैंड से सुबह 8 बजे शुरू हुई और कासमा रोड पेट्रोल पंप से होते हुए रफीगंज थाना परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, थाना के पुलिस अधिकारी, पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल के जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देश पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने के लिए यह दौड़ आयोजित की गई। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता और सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.