अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। रफातगंज स्थित प्रसिद्ध बालाजी महाराज मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान बालाजी महाराज की विशेष आरती की गई। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मुख्य महंत राजेंद्र बालाजी भगत ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। इस मौके पर किशोर वार्ष्णेय, विष्णुकांत, देवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सर्राफ, सुरेंद्र बजाज, भानु वार्ष्णेय, यशु वार्ष्णेय, तिलक वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, अनुज, हर्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...