प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर परेड ग्राउंड स्थित स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रदर्शनी स्थल परेड ग्राउंड से किला चौराहे तक हुई। इसमें मंच के कार्यकर्ता, युवा समेत अन्य लोग शामिल रहे। कांशी प्रांत के संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को राष्ट्र के पुनर्निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे। उनकी जयंती यह विश्वास दृढ़ करती है कि भारत का भविष्य अनुशासित, निर्भीक और समाज के प्रति समर्पित युवाओं के हाथों में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...