लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार,संवाददाता। लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रातः 06:00 बजे रन फोर लातेहार सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर कारगिल पार्क तक संपन्न हुई। मौके पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात दौड़ कारगिल पार्क पहुंच कर डीसी ,एसपी व अन्य ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथ...