गुमला, जनवरी 29 -- गुमला, संवाददाता । सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया। डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर डीटीओ द्वारा आयोजित इस दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वंय दौड़कर आम लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दौड़ की शुरुआत डीडीसी दिलेश्वर महतो,अपर समाहर्ता एसके बड़ाईक ,डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, एसडीओ राजीव समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद सभी पदाधिकारी प्रतिभागियों के साथ दौड़े और युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन,परिवहन विभाग के कर्मियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम जनो की भागीदारी रही। दौड़ के समापन पर डीटीओ ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अब सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जान बचाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्...