कानपुर, फरवरी 14 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग और क्रीड़ा भारती की ओर से रन फॉर राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विवि में आयोजित कार्यक्रम में रौनक (बीपीईएस) ने प्रथम स्थान, कृति कमल (एमपीएड) ने द्वितीय स्थान और टीना (बीपीईएस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान वाले प्रतिभागी को 3000 रुपये और तृतीय स्थान वाले 2000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...