रन फॉर योग में उमड़ी लोगों की भीड़
बागेश्वर, जून 19 -- बागेश्वर, संवाददाता । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में आयोजित योग जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह छह बजे रन फॉर योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील गेट पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का समापन इनडोर स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से आगामी 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित, गरिमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.