बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गंगा नदी की स्वच्छता, निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 25 मार्च को रन फॉर गंगा मैराथन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस मैराथन का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। यह मैराथन सिमरिया धाम से प्रारंभ होकर सिमरिया 6-लेन पुल तक आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों के लिए 05 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दो श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं। इनमें देशभर से लगभग 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। उक्त आयोजन राज्यव्यापी "गंगा स्वच्छता पखवाड़ा" (16 मार्च से 31 मार्च 2026) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले में श्रमदान, जागरूकत...