बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से गंगा नदी एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने तथा आम जनमानस में जागरूकता लाने के लिए 16 मार्च से 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान श्रमदान, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली (मैराथन), नुक्कड़ सभा, नाटक, ज्ञान प्रतियोगिता, गंगा स्वच्छता शपथ, गंगा आरती, पौधा रोपण आदि कार्यक्रम होगा। गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 25 मार्च को रन फॉर गंगा मैराथन दौड़ दो श्रेणियों में आयोजित होगा। मैराथन के सफल आयोजन के लिए पूरे बिहार राज्य के खिलाड़ी व नागरिकों की भागीदारी के लिए निबंधन कराया जाएगा। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बिट्टू कुमार सिंह ने बताया कि...