शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत "रन फॉर एम्पावरमेंट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन से एसपी राजेश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अनुशासित तरीके से दौड़ लगाई। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी दीक्षा भंवरे ने किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान की भावना को समाज में मजबूत करना और लोगों को जागरूक करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.