गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन किया गया। एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने महिला अधिकारियों के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कचहरी, अंबेडकर चौराहा और एनसीसी कार्यालय होते हुए यातायात कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। विनीत जायसवाल ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। साथ ही आमजन को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ना भी इसका प्रमुख लक्ष्य रहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.