बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूर्व रविवार को 'रन फॉर ंअंबेडकर' का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ लगाई। इस दौरान 'अंबेडकर अमर रहे' के नारे भी लगाए गए। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों जैसे स्याना अड्डा रोड, काली नदी रोड, डिप्टी गंज और काला आम चौराहा से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने तथा सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश ...