बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- रविवार को नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक चेतना के लिए 'रन फॉर अंबेडकर' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी ताहिर मालिक ने फीता काटकर किया। इस रैली में बुलंदशहर से लेकर स्याना तक सैकड़ों अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि 'रन फॉर अंबेडकर' का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...