भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नूचक के रहने वाले शख्स की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए मायागंज लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर पर रखा कीटनाशक उन्होंने खा लिया था। परिजन के लिखित आग्रह के बाद बिना पोस्टमार्टम शव जाने दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...