रांची, फरवरी 16 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग और ग्रामीण दोनों ही परेशान नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे का है, जब एक जंगली हाथी ने जीईएल प्राथमिक विद्यालय, कोटाँगेर में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हाथी ने पहले विद्यालय के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद स्कूल भवन की दो खिड़कियां तोड़ दीं और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए रखे गए चावल को सूंड से निकालकर खा गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे। हालांकि हाथी के हमले से विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताय...