रांची, अप्रैल 30 -- रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात डिगरी गांव स्थित केरागढ़ा में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान मरियम टोपनो के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और घर में रखा अनाज भी हाथियों ने चट कर लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सह झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कोनगाड़ी एवं एर्नियूश कोनगड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और तत्काल राहत के रूप में पटाखों का वितरण किया, ताकि हाथियों को भगाने में ग्रामीणों को सहायता मिल सके。

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा हाथियों का आतंक: स्थानीय ग्रामीणों के अ...